Makar Sankranti 2021 : इस मकर संक्राति चाहिए खास वरदान? राशि के हिसाब से करें दान, होगा विशेष लाभ

मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है। हिन्दू धर्म में मकर संक्राति का विशेष महत्व है। इस बार ग्रहों के विशेष संयोग के कारण यह पर्व और भी विशेष होने वाला है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है, और मकर राशि में प्रवेश करता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। बाताया जाता है, कि मकर संक्रांति से ही ऋतु भी बदलने लगती होने है। शास्त्रों की माने तो इस दौरान स्नान-दान करने से कई गुना फल प्राप्त होता है। इस दिन सूर्यदेव की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर व्यक्ति को मनचाहा वरदान मिलता है। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को क्या दान करना चाहिए जिससे उन्हें खास फल मिल सके।

मेष राशि- मकर संक्रांति के दिन मेष राशि वालों को गुड़ व काले तिल का दान करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक लाभ के साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

वृष राशि- मकर संक्रांति के दिन वृष राशि के जातकों को मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन की सभी बधाएं दूर हो जाएगी और सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि- इस दिन आपको हरे रंग की मूंग की दाल दान करना चाहिए। यह दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

कर्क राशि- इस राशि के जातकों को चावल का दान अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक शांति व संतुष्टि की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि- मकर संक्रांति के दिन इस राशि के जातकों को आनाज का दान करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी मान-सम्मान में वृद्धि होने लग जाती है।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को कृपा पाने के लिए हरे रंग का चारा जानवरों को खिलाना चाहिए। वहीं ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं व आपको मन चाहा वरदान मिल जाता है।

तुला राशि- इस दिन कन्याओं को खीर खिलाना बेहद शुभ होता है। यह खीर आप किसी मंदिर में खिला सकते हैं। आपके ऐसा करने से सुख-संपदा की जल्द ही प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि- मकर संक्रांति के दिन इस राशि के जातकों को गुड़ और चना पक्षियों को खिलाना चाहिए। मान्याताओं के अनुसार आपको ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है।

धनु राशि- इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन जरुरतमंदों को वस्त्र प्रदान करना चाहिए। आपको यह करने से पुम्य की प्राप्ति होती है व आपको पूरवजों को भी शांति मिलती है।

मकर राशि- मकर संक्राति के दिन इस राशि के जातकों को कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। यदि आपकी नौकरी किसी कारण वश नहीं लग रही तो यह करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले जातकों को इस दिन किसी विद्यार्थी को किताबें दान करनी चाहिए। वहीं ऐसा करने से आपकी कारोबार से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाती है।

मीन राशि- मकर संक्रांति के दिन इस राशि के जातकों को हल्दी और बेसन से बनी चीजों का दान करना चाहिए। आपको ऐसा करने से आपको दीर्घायु का वरदान प्राप्ति होता है।

LIVE TV