महिंद्रा मराजो भारत में SUV रेंज में मार सकती है बाजी, शार्क जैसी डिजाईन है बेहतर आकर्षण

नई दिल्ली| महिंद्रा मरोजो को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे 9.9 लाख रुपए (एक्स शोरूम, भारत) की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी सबसे खास बात है कि इसकी डिजाइन एक शार्क जैसी है, जो लोगों में काफी आकर्षण पैदा करती है।
महिंद्रा मराजो भारत में SUV रेंज में मार सकती है बाजी, शार्क जैसी डिजाईन है बेहतर आकर्षण
महिंद्रा मराजो को कुल चाल वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें M2, M4, M6 और M8 शामिल है। बेस वेरिएंट M2 की कीमत शुरू होती है 9.99 लाख से जो टॉप-एन्ड वेरिएंट के लिए 13.90 लाख रुपए तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं। नीचे इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतें दी गई हैं।

महिंद्रा मराजो की डिजाइन शार्क से प्रभावित है। इसके फ्रंट में फ्रंट ग्रील लगाया गया है जिसकी डिजाइन शार्क के दांत जैसी लगती है। इसके अलावा फ्रंट में LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, आक्रामक बंपर ईत्यादि भी लगाए गए हैं जो इसकी शोभा बढ़ाते हैं। फॉग लैंप में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढ़ें: त्यौहारों के मौके को भुनाने के लिए डैटसन ने ‘रेडी-गो गोल्ड’ एडिशन किया लांच, जानें क्या है नया 
महिंद्रा मराजो के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रूफ में AC वेंट्स (जो की सराउंड कुलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है) लगे हैं। केबिन में भी डुअल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर लगा है जो कि MID यूनिट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें आपको थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एयरक्राफ्ट-स्टाइल हैंडल ब्रेक लीवर लगाए गए हैं। महिंद्रा मरोजा 7 और 8 सीटींग अरेंजमेंट के साथ आएगी। महिंद्रा मराजो के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें व्हील माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल भी दिये गए हैं।

LIVE TV