मध्यप्रदेश उपचुनाव : 1 बजे तक कोलारस में 44, मुंगावली में 47 फीसदी मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे चुनाव के लिए मतदान जारी है। पहले पांच घंटों में दोपहर एक बजे तक कोलारस में 44 प्रतिशत और मुंगावली में 47 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

मध्यप्रदेश उपचुनाव

वहीं कुछ स्थानों से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबरें मिली हैं। मुंगावली थाने के प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली उप-चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक होगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह से मतदान की रफ्तार काफी तेज है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। सुबह 10 बजे तक जहां कोलारस में 16 और मुंगावली में 17 प्रतिशत मतदान हुआ था। वह साढ़े 11 बजे तक बढ़कर 25 और 30 प्रतिशत पर पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक कोलारस में 44 और मुंगावली में 47 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। साथ ही कोलारस में 15 और मुंगावली में 17 वीवीपैट मशीनों को बदलना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:- ‘मिनी इंडिया’ पहुंचे पीएम मोदी, 1 हजार करोड़ रूपए का दिया तोहफा

मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिगोर गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। इसी तरह मतदान क्रमांक 56 में भी विवाद की खबर मिली है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर रिशेश्वर सिंह को पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें:- नेशनल हेराल्ड के संपादक नीलाभ मिश्रा का निधन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने कोलारस और मुंगावली क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आज सार्वजनिक अवकाश है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV