लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया KGMU का औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शुक्रवार सुबह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में औचक निरीक्षण किया।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आये दिन एक्शन में दिखाई देते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचने जहां उन्होंने औचक निरिक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में मरीजों और आये हुए तीमारदारों से बातचीत की।

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, दौड़े अधिकारी
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के औचक निरीक्षण की खबर सुनते ही अस्पताल के आला अधिकारी दौड़ते नजर आये। केजीएमयू पहुंच कर उपमुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की गुणवत्ता व चिकित्सकों की कार्यशैली के संबंध में जानकारी की और अफसरों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

LIVE TV