बलरामपुर: पूर्व सपा विधायक की बढ़ती जा रही है मुश्किलें, पूर्व विधायक की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

बलरामपुर के विधानसभा उतरौला से पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक बार फिर उनके अवैध संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चला,और 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई। इससे पहले भी 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति प्रशासन ने जब्त की है….वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि, ग्राम सभा मनुवागढ में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भाई फरीद अनवर हाशमी ने राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। जहां जब्त की गई जमीन की अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ आंकी गई है।

आपको बता दे कि, अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत तहसीलदार उतरौला प्रमेश कुमार व सादुल्लाहनगर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज को राजस्व टीम के साथ मनुवागढ़ गांव पहुंचे। अधिकारियों व पुलिसबल के साथ बुलडोजर देखकर ग्रामीण चकित रह गए। यहां नवीन परती की 0.040 हेक्टेयर भूमि पर पूर्व सपा विधायक के परिवारजन ने पक्की दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया था।

पूर्व सपा विधायक पर दर्ज हैं 26 मुकदमे 

वहीं भू-माफिया के रूप में प्रसिद्ध पूर्व सपा विधायक सरकारी व अन्य व्यक्तियों की जमीन कब्जेदारी के मामले में पांच सितंबर 2020 को जेल गए थे। उन पर 26 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि पूर्व में उनकी हिस्ट्रीशीट खुलने पर अवैध रूप से सरकारी व अन्य व्यक्तियों की जमीन कब्जेदारी के मामले मिल चुके हैं।

LIVE TV