
लखनऊ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बीकेटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
संयुक्त टीम ने सीतापुर रोड पर एक रोडवेज बस को रोका और तलाशी ली। बस में सवार दो संदिग्धों के कब्जे से 20.570 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से मोबाइल फोन और नगदी भी मिली है।
पूछताछ जारी
पुलिस दोनों से पूछताछ कर गांजा की सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों का पता लगा रही है। बीकेटी थाने में दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



