पत्नी को छोड़ प्रेमिका का घर बसाने चला गया पति

पत्नीलखनऊ। कलयुगी ज़माने में गैर संबंध मामले की वारदातें आग की तरह फैल रही है। कोई अपनी बीवी को कोई अपनी गर्ल फ्रैंड को धोखा देकर किसी गैर से शारीरिक संबंध बनाने जैसा घोर अपराध करने में लगा हुआ है। ऐसी ही एक शर्मसार घटना यूपी की राजधानी नवाबों के शहर लखनऊ से सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नि को धोखा देकर किसी गैर लड़की से रिशता रखने के बाद उसे लेकर कहीं फरार हो गया। जिसके चलते गुस्सायी पत्नी ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज करते हुए अपने पति की तलाश की गुहार लगाई।
जानें क्या है पूरा मामला मामला लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी निधि‍ (बदला नाम) जिसकी 23 नवंबर 2007 को अभुदय नाम के शक्स से शादी हुई थी। शादी के बाद अभुदय हैदराबाद जॉब के लिए चला गया। 2009 में अभुदय ने हैदराबाद में जॉब छोड़कर लखनऊ शिफ्ट हो गया।

ऐसे खुली गैर संबंध की दास्तां

2013 में हमारे घर के सामने पति अंकित शर्मा और पत्नी सोनल रहने के लिए आए। निधि‍ ने बताया, पड़ोसी के तहत उन लोगों से काफी जान- पहचान हो गयी और आना-जाना हो गया। सोनल मेरे पति को भईया बुलाती थी। कुछ समय बाद सोनल ने निधि को बताया कि वो अपने शादी से काफी परेशान चल रही है और अपने पति से डिवोर्स चाहती है। अपना डिवोर्स कराने में उसने हम लोगों से सहायती मांगी। सोनल की परेशानी को देखते हुए मैंने उसे फैमिली एडवोकेट सिद्धांत से मिलवाया। एडवोकोट की मदद से सोनल ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया।

मामला डिवोर्स तक पहुंचा

केस के चलते अक्सर अभुदय सोनल के साथ वकील और पुलिस के पास जाना होता था। उन दोनों में शक करने वाली कोई बात नही थी। मगर एक दिन मैं काम से वापस घर लौटी तो मैंने अभुदय और सोनल को शारीरिक संबंध बनातो हुए रंगे हाथ धर लिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो अभुदय ने लड़ाई करते हुए मुझे डिवोर्स देने के लिए धमकी भी दी।लड़ाई के चलते अभुदय ने 2014 को डिवोर्स केस फाइल किया। जिसे मैंने कभी स्वीकार नहीं किया। कुछ समय बाद मुझे पता चला कि अभुदय और सोनल ने दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली और वो प्रेगनेंट भी है। पुलिस का क्या है कहना…
सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार ने बताया, निधि ने यह केस दर्ज कराया है मगर आरोपी अभुदय और सोनल ने कोर्ट में जो एमओयू दिया है, उसमें गलत पता लिखा है। उनकी तलाश में पुलिस उस पते पर पुलिस गई थी। मगर वो दोनों वहां नहीं मिले। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले को देख रही एडवोकेट सोमा पाण्डेय का कहना हैं, एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह करना लॉ में नहीं है और गलत एमयू देने के आरोप में दोनों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, क्योंकि ये लॉ का उल्लंघन है।
LIVE TV