जानें Google की कुछ अनजानी बातें !

आज जब भी हमें किसी भी चीज़ के बारे में जानकारी चाहिए होती है तो दिमाग में सबसे पहला नाम आता है ‘Google’ का । गूगल की मदद से हम कोई भी जानकारी मिनटों में पा सकते हैं और यह बहुत ही आसान हो गया है। देखा जाये तो Google आज इंटरनेट का दूसरा नाम बन चुका है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे Google के बारे में पता नहीं होगा।

google

आज Google को मुख्य सर्च इंजन के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा Google की कई सेवाएं जैसे Gmail, Google Drive, Google Maps, Google Calendar, Google Plus आदि को भी प्रयोग किया जाती हैं।

Google के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो आपको पता नहीं होंगी l आज हम कुछ ऐसी ही बातों को आपको बताने जा रहे हैं।

कैसे पड़ा ये Google नाम

इसका नाम Google पड़ने के पीछे भी एक कहानी है कि Google के संस्थापक Google  का नाम पहले ‘Googol’  रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग में गलती से इसका नाम Google हो गया जिसे बाद में पूर्ण रूप से अपना लिया गया।

Google की स्थापना एक शोध परियोजना के रूप में हुई थी जो Larry Page और Sergey Brin के द्वारा 1996 में हुई थी।

Google के लिए डोमेन नाम ‘google.com’ 15 सितम्बर 1997 को रजिस्टर किया गया। 1999 में इसके संस्थापक इसे बेचने के लिए Excite  कंपनी के पास गए तो उन्होंने इसे खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद आज यह दुनिया का नंबर वन  सर्च इंजन है।

13 नवंबर 2006 को Google ने वीडियो शेयरिंग साइट Youtube को खरीद लिया। देखा जाए तो 2006 के बाद से Google हर हफ्ते कोई न कोई कंपनी खरीद लेता है। Google की सबसे अधिक कमाई विज्ञापनों से ही होती है।

देखा जाए तो Google पर हर सेकंड 60,000  से भी ज्यादा सर्च होते हैं। यदि आप Google के सर्च बॉक्स में ‘do a barrel role ‘ टाइप करते हैं तो Google का होम पेज़ 360 डिग्री घूम जायेगा। आज जो हम Gmail अकाउंट यूज़ करते हैं उसे अप्रैल 2004 में शुरू किया गया था।

 

LIVE TV