लास वेगास फायरिंग: हमलावर ने खुद को मारी गोली, पुलिस को पता चले कई बड़े सच

लास वेगासलास वेगास। अमेरिका के लास वेगास में देर रात सोमवार को हो रहे एक म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिसमें 58 लोगों की मौत और तकरीबन 500 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के आरोपी स्टीफन पैडॉक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंहे रिटायरमेंट कम्युनिटी में दो साल पहले ही एक घर भी खरीदा था।

वह इस घर में कसीनो महिला वर्कर के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक उसके पास पायलट का लाइसेंस था। उसे फिशिंग का बहुत शौक था। पैडॉक ने Mandalay Bay होटल की 32वीं फ्लोर से पास के ग्राउंड में चल रहे म्यूजिक फेस्टिवल में मौजूद लोगों पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया कि उसने होटल के रूम में ही खुद को गोली मार ली। होटल के कमरे से पुलिस को 10 गन भी मिलीं।

कौन है पैडॉक ?

स्टीफन नेवादा 64 साल की उम्र का इंसान था, जो स्टेट के मेसक्विट का रहने वाला था। यह जगह लास वेगास से करीब 80 किमी दूर है। यहीं, पैडॉक ने 2015 में एक घर खरीदा। वह इस घर में अपनी साथी मारिलोउ डैनली के साथ रहना था।

लास वेगास

पुलिस को इसकी तलाश है। इस फायरिंग के बाद पुलिस ने पैडॉक के घर की तलाशी भी ली। बताया जा रहा है कि डैनली देश से बाहर है। कहां है इसका पता किसी को नहीं है। पैडॉक इंटरनल ऑडिटर के तौर पर काम करता था। पैडॉक का कोई सोशल मीडिया रिकॉर्ड नहीं है। उसे पायलट लाइसेंस भी मिला था। उसके नाम कम से कम एक सिंगल इंजन एयरक्रॉफ्ट भी रजिस्टर था।

होटल के रूम मरा मिला पैडॉक

पुलिस के मुताबिक, पैडॉक का किसी भी आतंकी संगठन से अभी तक कोई लिंक नहीं मिला है। यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है? पुलिस यह पता करने में जुटी है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे उसका क्या मकसद था।

लास वेगास

LIVE TV