लद्दाख घूमने के साथ बदल जाएगा जायका, इन चीजों को जरूर करें टेस्ट

जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में स्थित लद्दाख अपने खूबसूरत नजारों, वादियों और खाने के भरपूर व्यजनों के चलते पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। लद्दाख में तिब्बती लोगों के ज्यादा होने से यहां बौद्ध धर्म की प्रधानता है। तिब्बती-बौद्ध के समावेश के चलते यहां आप तिब्बती खाने का भरपूर मजा ले सकते हैं। अगर आप जम्मू-कश्मीर के लद्दाख घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां के खाने के बारे में पूरी जानकारी होनी आवश्यक है।

लद्दाख

मक्खन की चाय

आप सभी ने मसाला चाय, अदरक चाय, लेमन चाय, ग्रीन टी ये सब के बारे में खूब सुना और इन्हें पिया भी होगा। हम आपको ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं जो शायद ही आपने सुनी हो। हम बात कर रहे हैं मक्खन की चाय की। यह चाय याक के दूध की मलाई से बनती है, जो टेस्ट में थोड़ी नमकीन होती है। मक्खन चाय भारत में केवल लद्दाख में ही मिलती है।

थुक्पा

यह एक तिबत्ती डिश है। लद्दख में तापमान बहुत कम रहता है ऐसे में लोग खुद को बचाने के लिए इस डिश का सेवन करते हैं। इस डिश को बनाने के लिए नूडल्स में सब्जी और मीट के टुकड़े मिलाए जाते है। लजीज थुक्पा को खमीर के साथ परोसा जाता है।

खमीर

खमीर एक तरह की रोटी है। जो देखने में भूरे रंग की होती है। यह रोटी छोटी और मोटी होती है। इसे मक्खन की चाय और थुक्पा के साथ परोसा जाता है।

छांग

छांग लद्दाख की एक देसी शराब है, जिसे लद्द्ख के लोग घर पर खुद ही बनाते हैं। यह शराब सर्दी के दिनों में शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद करती है। इसलिए इसका सेवन ठंड में ज्यादा किया जाता है।

मोकथुक

यह लद्दख की सब्जियों, पहाड़ो, वहां के मसालों और मोमोज से बनी एक डिश है। जिसका सेवन सब्जियों के सूप के साथ किया जाता है। इसे सजाने के लिए धनिया की पत्तियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। मोकथुक पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

याक चीज

इस चीज को याक के दूध में नींबू निचोड़कर बनाया जाता है। यह चीज बाकी सभी चीज से टेस्ट में अलग होती है। इस चीज का इस्तेमाल यहां की लगभन सभी डिश को बनाने में किया जाता है।

मोमोज

लद्दाख में तरह-तरह के मोमोज मिलते है। जिन सब का टेस्ट भिन्न होता है। पनीर मोमोज, सब्जी वाले मोमोज आदि यहां काफी फेमस है।

टिग्मो

यह एक तरह की सब्जी है जिसे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह से ही बनाया ज सकता है। इसको बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन नाश्ते और लंच दोनों में किया जाता है।

 

LIVE TV