राजस्थान में 1 दिसंबर से होगी Kumbhalgarh Festival की शुरुआत, जानें ज़रूरी तारीख़

राजस्थान के राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार, ‘रणकपुर जवाई बंद उत्सव’ (Ranakpur Jawai Bandh Utsav) 22 दिसंबर को पाली ज़िले में शुरू होगा और 30-31 दिसंबर को माउंट आबू पर शरद उत्सव वर्ष 2021 का अंतिम आधिकारिक पर्यटन कार्यक्रम होगा। इस तरह के और भी कार्यक्रम हैं, जो आने वाले महीनों में घूमने वालों को लुभा सकते हैं। सर्दियों में रेगिस्तानी राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए राजस्थान त्योहारों की एक श्रृंखला का गवाह बनेगा, जिसकी शुरुआत 1 दिसंबर से कुंभलगढ़ उत्सव (Kumbhalgarh Festival) से होगी।

राजस्थान पर्यटन के मुख्य सचिव गायत्री राठौर ने कहा कि, “सभी मौसमों से समृद्ध राजस्थान की भूमि साल भर उत्सवों के रंग से रंगी रहती है। सर्दियों में कई त्योहार बड़े ही धूम-धाम में मनाये जाते हैं, जैसे- पुष्कर मेला व डेज़र्ट फ़ेस्टिवल। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने वाले प्रदेशों में राजस्थान का महत्वपूर्ण स्थान है। राजस्थान के जैसलमेर का डेज़र्ट फ़ेस्टिवल भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में क़ाफ़ी मशहूर और लोकप्रिय है। इस फ़ेस्टिवल का उद्देश्य देश विेदेश के लोगों को भारत की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं के बारे में बताना है।”

त्योहारों का आधिकारिक कैलेंडर-

  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग उत्सव- जनवरी 2022
  • बीकानेर में ऊंट महोत्सव- 8 से 9 जनवरी 2022
  • जयपुर का पतंग महोत्सव- 14 जनवरी 2022
  • बांसवाड़ा में बनेश्वर मेला- 10 से 14 फरवरी 2022
  • जैसलमेर का डेजर्ट फेस्टिवल- 14 से 16 फरवरी 2022
  • भरतपुर में ब्रज होली- 13 से 14 मार्च 2022
  • जयपुर का धुलंडी महोत्सव- 18 मार्च 2022
  • शेखावाटी उत्सव- 20 से 22 मार्च 2022

यह भी पढ़ें – क्यों हैं दुनिया में लखनऊ की अलग पहचान, जानिये क्या है इसकी खासियत

LIVE TV