रोज मेडिटेशन करने के इतने सारे फायदे जानकर आप सभी रह जाएंगे हैरान

ध्यान आपके दिमाग को शांत और स्थिर करता है। ध्यान करने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। सुबह के समय ही आपकी ताजी हवा मिलती है। इसलिए इस समय ही ध्यान लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। अगर किसी को डिप्रेशन की समस्या है तो वह ध्यान के माध्यम से कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती है। ध्यान करने का एक और भी फायदा है ध्यान लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। आपकी सफलता की कुंजी भी इस बात पर ज्यादा आकर्षित होती है कि आप किस मन से अपने काम को करते हैं। ऐसे में अगर आप रोज ध्यान करते है तो आपके दिमाग को शांति मिलती है।

मेडिटेशन

ध्यान की शुरुआत से पहले

ध्यान की शुरुआत से पहले अपने मोबाइल फोन को साइलेंट कर दें और कोशिश करें कि कोई आपको डिस्टर्ब न करे। इस बात का ध्यान रखें कि आप थोड़े समय के लिए अपने सभी नकारात्मक विचारों को बाहर निकाल रहे हैं। इसलिए आराम से किसी शांत और शीतल जगह में बैठकर ध्यान करें।

कैसे करें ध्यान

ध्यान से पहले अपनी मनपसंद कोई वस्तु ले लें जैसे- कोई फूल, पेन्सिल ,मोमबत्ती, कोई मूर्ति आदि। ध्यान की जगह पर शांति से बैठकर इस वस्तु को आंखों की उंचाई पर किसी मेज या वस्तु के सहारे रख दें। अब इस वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें और वस्तु के बारे में सोचें। वस्तु का आकार, उसका रंग, उसके गुण और दोष आदि का ध्यान करें और धीरे-धीरे मन में आने वाले दूसरे विचारों को छोड़ते चलें। वस्तु पर ध्यान केंद्रित करते हुए धीरे-धीरे आंखें बंद कर लें और अपने आप पर और अपने मन पर ध्यान लगाएं। अपने बारे में सोचें। अपने अस्तित्व के बारे में सोचें और इस बात की कल्पना करें कि आप इस दुनिया के सबसे खुशकिस्मत व्यक्ति हैं।

महिला हॉकी : राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन

इस बीच सामान्य के बजाय गहरी सांस लें और वायु को अपने फेफड़ों में जाते हुए महसूस करें। अपनी खुशी के लिए 4-5 महत्वपूर्ण कारणों की खोजें और विचार करें। धीरे-धीरे अपने मन में ही किसी प्रकाशित वस्तु जैसे मोमबत्ती या जलते हुए बल्ब की कल्पना करें और उसके प्रकाश को अपने अंदर भर जाने दें। अपनी खुशियों के बारे में सोचें और प्रकाश को महसूस करें। 20-25 मिनट बाद या जब भी आपको होश आए, धीरे-धीरे आंखें खोलिए और 5 मिनट शांति के साथ ऐसे ही बैठें रहें।

फायदे

सांस संबधिक रोग

रोज योगा करने से आपके शरीर की लगभग सभी बीमारियां आपका साथ छोड़ देती हैं। स से जुड़े अनेक रोगों जैसे अस्थमा, एंफीसेमा और श्वांसनली अवरूद्ध होने से श्वांस रूकने का खतरा बना रहता है जो कि जानलेवा हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ऐसे रोगों से ग्रस्त रोगियों को ब्रेथ मेडिटेशन से सांस लेने में काफी राहत मिलती है।

बेन, जेनिफर ने आईसक्रीम खाकर मनाया तलाक मिलने का जश्न

उम्र और स्मरण शक्ति

मेडिटेशन करने करने से आपका मन शांत रहता है। आपका मन भी खुश रहता है। आपको दिनभर की थकान भी दूर होती है। साथ रोज मेडिटेशन करना आपके शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र को ठीक करता है। ऐसे में व्यक्ति की उम्र भी तेजी से बढ़ती है। साथ ही आपकी याददाश्त भी बढ़ती है।

तनाव के हार्मोन को कंट्रोल करता है ध्यान

वर्तमान में काम की अधिकता और अनियमित दिनचर्या के कारण तनाव होना एक आम समस्‍या बन गया है। लेकिन नियमित रूप से मे‍डिटेशन करने से तनाव दूर होता है। जर्नल हेल्‍थ साईकोलॉजी में छपे एक रिसर्च की मानें तो मेडिटेशन, तनाव को कम करता है और दिमाग को शांत करता है, इसे करने से शरीर का कॉर्टिसोल हार्मोन सही मात्रा में रहता है।

 

LIVE TV