अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार जानें- प्रमुख शहरों के मौसम का पूरा हाल

यूपी में कल कुछ जिलों में बारिश हुई और कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादलों का आना-जाना लगा रहा है, इसी के साथ कल राजधानी लखनऊ सहित कुछ जिलों में झमाझम बारिश हई। वही भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, मेरठ और झांसी के साथ पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश की संभावना है।

वही मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने बिजनौर में भारी बारिश की आसार जताई हैं, जिसको देखते हुऐ अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं कैसा होगा यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल?

लखनऊ मौसम

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, पूरे हफ्ते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

वाराणसी मौसम

वाराणसी में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, इस हफ्ते आज और कल मौसम साफ रहेगा।

प्रयागराज मौसम

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वही इस हफ्ते बारिश के आसार हैं।

कानपुर मौसम

कानपुर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आज को मौसम साफ रहेगा।

गोरखपुर मौसम

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

अयोध्या मौसम

अयोध्या में अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मेरठ मौसम

मेरठ में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आज और शनिवार को मौसम साफ रहेगा।

आगरा मौसम

आगरा में आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LIVE TV