नतीजों से पहले सियासी करवट, ‘किंगमेकर’ के हाथों में होगी कर्नाटक की सत्ता!

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के लिए 12 मई को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब सभी के दिलों में ये जानने की हलचल है कि आखिर किसके सर कर्नाटक का ताज पहनाया जाएगा और किसे शिकस्त का मुंह देखना पड़ेगा। इसी क्रम में उमीदों और संभावनाओं पर टिके आंकड़े यानी एग्जिट पोल के माध्यम से कई दिग्गजों ने आने वाले परिणामों के बारे में अपनी-अपनी भविष्यवाणी सुना दी। अधिकतर समाचार चैनलों के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो कांग्रेस इन चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। फिर भी मामला भाजपा और कांग्रेस के बीच अधर में दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : भाजपाइयों पर भन्नाए केजरीवाल, मंच से कहा- औकात में रहो, नहीं तो इतने जूते मारेंगे कि…

कर्नाटक का ताज

दरअसल कांग्रेस और भाजपा की जंग में जेडीएस को किंगमेकर के रूप में देखा जा रहा है। आंकलन में आंकड़ों के मुताबिक़ जेडीएस को 31 से 32 सीटें मिलने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव एग्जिट पोल : न मोदी की लहर, न राहुल की आंधी, त्रिशंकु विधानसभा के आसार

वहीं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 122 सीटें हासिल करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए जेडीएस का समर्थ सरकार बनाने के लिए जरूरी हो जाता है।

हालांकि जेडीएस ने इस बात को अभी भी साफ़ नहीं किया कि उसका रुख भाजपा और कांग्रेस में से किसकी और रहेगा।

यानी इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि जेडीएस अब सरकार बनाने की दिशा में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के साथ बेहतर संभावनाओं को टटोलने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि पार्टी ने अभी तक न तो भाजपा का समर्थन करने की बात पर अपनी मुहर लगाई है और ना ही कांग्रेस का साथ ना देने की बात कही।

देखें वीडियो :-

LIVE TV