कानपूर: धारदार हथियार से अधेड़ की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

कानपूर में एक अधेड़ फैक्ट्री कर्मी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी ने धारदार हथियार से फैक्ट्री कर्मी की हत्या को अंजाम दिया।

कानपूर में एक अधेड़ की धारधार हथियार से निर्मम हाथ कर दी गई। सुबह मीटर के रीडिंग लेने पहुंचे व्यक्ति ने खून में लथपथ शव देखा तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। घटना की सुचना मिलने पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक मूलरूप से हरदोई निवासी सुनील वर्मा पिछले करीब 18 वर्षों से दीनदयालपुरम केडीए कॉलोनी में रहता था। वो दादा नगर स्थित प्लॉस्टिक फैक्टरी में काम करता था। कोरोना से दो वर्ष पहले उसकी पत्नी विमला की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेले ही रहते थे।

रोज की तरह रात 11 बजे तक पड़ोसियों से बात करने के बाद कॉलोनी के अंदर गए। रविवार सुबह करीब छह बजे बिजली कर्मी मीटर रीडिंग लेने पहुंचा। बिल देने के लिए उसने दरवाजा खोला, तो देखा सामने जमीन पर सुनील का शव खून से लथपथ पड़ा था। फोरेंसिक जांच में सुनील के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गले, चेहरे और पेट में धारदार हथियार के कई निशाँ थे। शव के नजदीक एक स्टाल और महिला की चप्पलें पड़ी थी। पुलिस महिला की चप्पलें पड़ी होने से आशनाई के विरोध पर हत्या की आशंका जता रही है।

LIVE TV