कान्स में कंगना के रेट्रो लुक ने ढाया कहर, रेड कार्पेट पर चलना अभी बाकी
मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस आगाज के साथ ही कान्स फेस्टिवल में कंगना रनौत का डेब्यू भी हो गया है। बॉलीवुड की तरह कान्स में भी क्वीन कंगना छा गई हैं। कान्स में कंगना रेट्रो लुक में नजर आईं।
इस दौरान कंगना काले रंग की साड़ी में थीं। उन्होंने साड़ी से मैचिंग का हैंड पर्स ले रखा था। इस लुक में उन्होंने हैवी ज्वैलरी नहीं पहनी थी। उनका लुक बहुत ही क्लासी लग रहा था। साड़ी के साथ उहोंने मोती और स्टोन वाला नेकलेस पहना था। कंगना कान्स तीन दिन के लिए गई हैं। जल्द ही वह रेड कापेर्ट पर भी चलती नजर आएंगी।
कान्स में कंगना का भले ही डेब्यू है लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और श्रुति हसन यहां पहले भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। कंगना के बाद जल्द ही दीपिका की कातिलाना अदाएं दिलों पर छुरियां चलाएंगी।
दीपिका कान्स पहुंच गई हैं। हाल ही में उन्हें शर्ट और जेगिंग में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
यह भी पढ़ें: कपिल के शो का ये कॉमेडियन जीना चाहता है खिलाड़ी की जिंदगी
सोनम कपूर भी अपनी शादी से फ्री होकर कुछ ही दिनों में कान्स का रुख करेंगी। बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई को सोनम की शादी हो गई है। सोनम के रिसेप्शन में कंगना भी शामिल हुई थीं। रिसेप्शन अटेंड करने के बाद वह कान्स के लिए रवाना हो गई थीं।
इन दिनों कंगना ‘मेंटल है क्या’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।