मुंबई। कमल हासन और विवादों का नाम अब साथ में आना आम बात हो गई है। बात उनके बयान की हो, फिल्में या ट्वीट चाहे अनचाहे विवाद में आ ही जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में कमल जितना नाम और इज्जत कमाई है उतना ही उनकी फिल्में विवाद से भी जुड़ी रही हैं। कमल हासन की विवादित फिल्म के नाम पर वैसे तो विश्वरूपम का नाम सबसे पहले याद आता है। बहुत कम लोग जानते है कि उनकी एक और ऐसी फिल्म है जो विवादों और अड़चनों की वजह से 20 साल से रुकी हुई है।
कमल 20 साल से ‘मरुधानायगम’ नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म 18वीं सदी के यौद्धा मुहम्मद यूसुफ ख़ान पर आधारित है। फिल्म की कहानी मुहम्मद यूसुफ ख़ान की जीवनी ‘यूसुफ खान – द रेबल कमानडेंट’ पर आधारित है।
यह भी पढ़े: सुष्मिता ने गिराया फैंस पर कहर, टी-शर्ट रिमूव करते ही आने लगे ऑनलाइन रिश्ते
वैसे तो इस फिलम को बनाने का आइडिया कमल को साल 1993-94 में आया था। उन्होंने इस पर काम 1997 से शुरू कर दिया था। असल में इस फिलम के विरोध के पीछे की वजह थी कि फिलम में खान को हीरो की तरह दिखाया गया है, जबकि वह ब्रिटिश सेना की ओर से अपने ही लोगों के खिलाफ लड़ा था। लोगों के मुताबिक वो हीरो नहीं हो सकता है वो देशद्रोही था।
यह भी पढ़े: केली क्वोको के बॉयफ्रेंड कार्ल ने उन्हें लगाई ऐसी लत, चढ़ा जुनून
यही वजह थी कि 1997 में स्थापित हो चुका फिल्म का विशाल सेट कमल को छोड़ना पड़ा और उस दौरान फिल्म की शूटिंग ठप हो गई थी। ऐसा नहीं कि कमल ने प्रयास करना छोड़ दिया उन्होंने इसके बाद भी इसपर काम जारी रखा साल 1999, 2006, 2008, 2012, 2013, 2014 और 2015 में कई बार फिल्म का काम शुरू किया गया लेकिन अड़चने ऐसी आईं कि अबतक फिलम सिर्फ 30 मिनट तक की ही बन पाई है।
मरुधानायगम का 3 मिनट का गाना लॉन्च हो चुका है। इस गाने में कमल का अद्भुत अंदाज दिखा है। कमल को इस अंदाज में देखकर फिल्म के पूरे होने की उम्मीद बढ़ने लगती है। गाने में कमल का लुक और एक्टिंग बहुत ही उम्दा है।
फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात की जाय तो बता दें, अमरीश पुरी, ओम पुरी, नासर मुख्य भूमिकाओं में लिए गए थ। पहले इसके लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंस्लेट को ऑफर किया गया था। उनके मना करने पर एक नई फ्रेंच एक्ट्रेस की झोली में ये रोल आ गया था। इस फिल्म को कमल हासन खुद बना रहे हैं।