झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, जानें ऐसा क्यों हुआ?

रांची। झारखंड के पलामू जिले में 25 लाख के इनामी नक्सली ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। वह तीन राज्यों झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।

नक्सली

पुलिस के एक बयान में कहा गया कि कमलेश गंझू उर्फ बिरसई ने पलामू रेंज कमिश्नर मनोज कुमार व उप पुलिस महानिरीक्षक विपुल शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

बिरसई की पत्नी राजकुमारी भी आत्मसमर्पण के दौरान मौजूद थी। वह प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी का उप कमांडर था।

बिरसई 1993 में 9 साल की उम्र में समूह में शामिल हुआ था। वह झारखंड के लातेहार जिले में 2013 में 17 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मास्टरमांइड था। बिरसई लातेहार जिले में 44 व गड़वाह जिले में 33 मामलों का सामना कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान, कैसे रचना है 2019 के चुनाव का चक्रव्यूह

बीते तीन सालों में झारखंड में 60 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें:- टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी कारोबारी जहूर अहमद वटाली को जमानत

राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV