Jharkhand: कोटा में पढ़ रहे राज्य के छात्र लौट रहे वापिस, सीएम अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं

झारखंड। हाल ही में राजस्थान के कोटा में पढ़ रहे छात्रों ने अपने-अपने घरों को वापिस जाने की अपील की थी जिसके बाद से सभी राज्यों ने उन्हें अपने गृह राज्य लाने की कोशिशें जारी कर दी हैं. अब राजस्थान के कोटा में पढ़ रहे झारखंड के लगभग 2,900 छात्रों के शुक्रवार रात्रि कोटा से दो विशेष ट्रेनों में अपने गृह राज्य रवाना होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

अशोक गहलोट

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि मैं इस बात से प्रसन्न हूं कि आज रात्रि राजस्थान के कोटा से दो विशेष ट्रेनों से झारखंड के छात्र अपने घरों के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि कोटा में पढ़ने वाले झारखंड के ये छात्र अब जल्दी ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे। इन सभी छात्रों को हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

इससे पूर्व शुक्रवार को दो विशेष ट्रेनों से कोटा से झारखंड के लगभग 2,900 छात्र अपने गृह प्रदेश के लिए रवाना हुए। उनके यहां शनिवार शाम पहुंचने की संभावना है।

 

LIVE TV