NTA ने जारी किया दूसरे पेपर के लिए जेईई मेन्स का एडमिट कार्ड ,आइए जानें परीक्षा की तारीख

Pragya mishra

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 25 जुलाई, 2022 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2022 पेपर 2 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि पेपर 2 के लिए जारी जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड को एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से सूचित किया है। इस नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 दोनों के लिए है – वे उम्मीदवार जो सत्र 2 में बी.आर्क, बी.प्लानिंग के लिए उपस्थित हो रहे हैं और उन उम्मीदवारों के लिए जो भारत के बाहर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं।

शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2022 पेपर 2 30 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भारत के बाहर जेईई देने वाले उम्मीदवारों के लिए, पेपर 1 28 और 29 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा।

JEE Main 2022: पेपर 2 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, ‘संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सेशन 2 पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी।’  
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने को कहा जाएगा।
  4. पेपर 2 के लिए आपका जेईई मेन सत्र 2 प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक-दो प्रति प्रिंट करें।
LIVE TV