जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार की उम्मीद

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते 24 घंटों में बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में आज से मौसम में सुधार की उम्मीद है। मौसम के 21 नवंबर तक शुष्क रहने की उम्मीद है।”
जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार की उम्मीद
राज्य के सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग, पीर की गली, द्रास, गुरेज व दूसरे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी भागों में बारिश हुई है।

राज्य में कारगिल सबसे ठंडा रहा। यह न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 3.0 डिग्री नीचे व गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्टॉर्मी डेनियल के वकील संदिग्ध घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार

जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 3.8 डिग्री, बनिहाल में 1.8 डिग्री व भदेरवाह में 3.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

मेलानिया ट्रंप विवाद के बाद व्हाइट हाउस की सहयोगी बर्खास्त

श्रीनगर-लेह राजमार्ग व मुगल रोड पर बर्फबारी की वजह से यातायात रोक दिया गया है।

LIVE TV