जम्मू एवं कश्मीर : हिमस्खलन में इंजीनियर की मौत, 8 लापता

जम्मू एवं कश्मीरश्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य के लापता होने की खबर है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : काबुल: इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमले में 20 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार को साधना टॉप पर एक कैब हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

बचाव टीमों ने वाहन से एक बच्चे को सुरक्षित निकाला, जबकि छह अन्य यात्री लापता हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा जब हिमस्खलन हुआ उस समय इलाके में बीआरओ के तीन कर्मचारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : अमित शाह की संघ प्रमुख से गुप्त मंत्रणा, भाजपा में बदलाव के संकेत

अधिकारी ने कहा, “इंजीनियर मंगला प्रसाद की मौत हो गई। उनके शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आठ लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।”

LIVE TV