घर के बाहर के दरवाजे को कम आंकने की गलती पड़ सकती है भारी

घर का मेनगेट भी घर के सदस्यों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। कई बार हम कुछ छोटों चीजों को नजरअंदाज कर जाते हैं लेकिन वह बाद में बड़े ही तूफान का कारण बनती है। घर के मुख्य दरवाजे से जुड़े भी कई वास्तु दोष होते हैं जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं होता है। लोग कई बार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं। लेकिन इस परेशानी की असल वजह तो उन्हें पता ही नहीं होती है। अगर आप अपने घर में मौसूद कुछ छोटी-मोटी बातों का हमेशा ध्यान रखते हैं तो आपको कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दरवाजे

हमेशा ध्यान रखें कि घर का दरवाजा अगर लकड़ी का हो तो ही अच्छा रहता है। इसके साथ यह भी कोशिश करें कि यह दरवाजा हमेशा घर के अंदर ही खुले। घर का मुख्य दरवाजा कभी भी धातु का नहीं होना चाहिए।

घर का मुख्य दरवाजा घर के अन्य दरवाजों से बड़ा ही होना चाहिए। अगर यह दरवाजा छोटा होता है तो घर के लोगों को आर्थिक संकट झेलना पड़ जाता है।

सूर्योदय के समय घर की खिडकियां खुली रखनी चाहिरए। इससे सकारात्मक उर्जा घर में आती  है। इस समय खिडकियां बंद रहने से घर के लोगों को स्वास्थ्य के संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: भोजन करने से पहले थाली के आस-पास पानी छिड़कने का क्या है महत्व ?

घर की खिड़कियां सुबह के समय खुली छोड़ देनी चाहिए। ऐसा करने से घर के अंदर सूर्य का प्रकाश जाता है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

घर के किसी भी दरवाजे पर या उसके पीछे तलवार, चाकू या कोई भी धारदार चीज नहीं रखनी चाहिए। इससे परिवार के लोगों के बीच संघर्ष और तनाव बढ़ सकता है।

घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेसिन नहीं होना चाहियए। ऐसा होने से दांपत्य जीवन में वि श्वास की कमी आती है। ऐसा हो तो वॉश बेसिन के आगे पर्दा जरूर लगा लें।

घर के किसी भी रुम में वॉश बेसिन ना ही हो तो उचित रहता है। ऐसा अगर है भी तो बेसिन के आगे पर्दा जरूर लगा लें। वरना दांपत्य जीवन में रुकावटें ही रहती है।

 

LIVE TV