गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद घातक है होली में खाई जाने वाली ये चीज

नई दिल्ली। होली के त्य़ौहार पर लोग भांग पीकर खूब मजे करते हैं। कई बार तो लोग इसका सेवन जरूरत से ज्यादा कर लेते हैं। लेकिन अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो भांग का सेवन करना सेहत के लिए नुकसादायक होता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गल्ती से भी भांग का नशा नहीं करना चाहिए।

गर्भवती

भांग का सेवन करने से हम अपना मांसिक संतुलन खो देते हैं जिसकी वजह से हम उट-पटांग हरक्कतें करने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि भांग पीने से क्या-क्या नुकसान होता है-

यह भी पढ़ें-बुढ़ापे में भी जवानों की तरह काम करेंगी आपकी हड्डियां, बस खाना होगा ये

-भांग का सेवन इतना बुरा होता है कि वह किसी व्यक्ति को पागल भी बना सकता है। अगर कोई इंसान 15 दिन तक लगातार भांग का सेवन करे तो वह आसानी से मानसिक विकार का शिकार हो सकता है।

यह भी पढ़ें-ऐसे करें असली खोया की पहचान, वरना होली पर किडनी और कैंसर की बीमारी ले डूबेगी

-भांग का ज्यादा सेवन करने आपको भूख ना लगता, किसी भी कार्य की ओर केंद्रित ना हो पाना, नींद आने में भी दिक्कत होना, वजन का कम हो जाना, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना और साथ ही थोड़े-थोड़े समय में गुस्सा भी आना जैसी समस्या होने लगती है।

-गर्भवती महिलाओं को भांग का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से उनको गर्भपात जैसी स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

LIVE TV