छोटी-मोटी बीमारियों से लेकर गर्भवती के लिए बेहद फायदेमंद है ये गोंद

क्या आपने कभी गोंद का नाम सुना है। अब आप कहोंगे कि यह तो रोज के इस्तेमाल की चीज है। लेकिन जरा रुकिए आज हम पेपर लगाने वाले गोंद की बात नहीं कर रहे हैं हम बात करे हैं खाने वाले गोंद की। लगा ना झटका। आज हम आपको इस खाने वाले गोंद के फायदे साथ-साथ गोंद से लड्डू कैसे बनाएं यह सिखाने वाले हैं।

गोंद

गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए बहुत अच्छा पोषक तत्व है। इसके अलावा उन लोगों के लिए रामबाण का काम करता है जो किसी बीमारी से बाहर निकले हों। ऐसे लोगों के लिए गोंद औषधि का काम करता है। गोंद को लंबे समय से खाद्य और दवा उद्योग में उपयोग किया जाता रहा है। इसके अलावा इसे बेकरी उत्पादों, सौंदर्य उत्पादों, एनर्जी ड्रिंक्स, आइस क्रीम आदि में प्रयोग किया जाता है।

 खाने के फायदे

गोंद का व्यापक रूप से आयुर्वेदिक चीजों में उपयोग किया जाता है। प्रतिरक्षा शक्ति और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा है। यह कमजोरी और पुरुष प्रजनन के मुद्दों के इलाज के लिए जाना जाता है। भारत में, गोंद मुख्य रूप से बाबूल से प्राप्त होता है। इसके उपज कमजोर तंत्रिका तंत्र, चिंता और अवसाद के अलावा ज्यादा और कम विटामिन डी के स्तर वाले लोगों के लिए फायदेमंद है! गोंद एक त्वचा देखभाल के तौर पर प्रमुख एजेंट के रूप में अद्भुत काम करता है। आप गोंद को रात में पानी में भिगोकर एक पौष्टिक पेस्ट बना सकते है। इसमें अंडा, बादाम पाउडर और दूध जैसे तत्व जोड़ सकते हैं।

38 कमर देखते ही देखते होगी 28 बस अपनाएं ये एक्सरसाइज

सर्दियों में बनाएं गोंद के लड्डू

सर्दियों में खासतौर से कुछ मीठे पकवान खाने चाहिए। इनमें से एक हैं गोंद के लड्डू। इन्हें आसानी से घर में ही बनाया जा सकता है। हमने आपको गोंद के फायदे बताएं अब आपको गोंद का लड्डू बनाने का तरीका बता रहे हैं इसे आप सर्दियों में खाएं और स्वस्थ रहें।

गोंद के लड्डू

सामग्री

आटा- डेढ़ कर

देसी घी – एक कप

करारा पिसी चीनी – एक कप

खाने का गोंद – एक कप

काजू- 50 ग्राम

बादाम – 50 ग्राम

तरबूज – 50 ग्राम

रोज होने वाले तलवों के दर्द से इस आसान सी थैरेपी से घर पर ही पाएं छुटकारा

विधि

गैस पर भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें। फिर इसमें गोंद डालकर मध्यम आंच पर तलें। जब गोंद रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें। फिर गोंद को थोड़ा ठंडा करके कूटें या मिक्सी में पीस लें। इसके बाद कड़ाही को फिर से गैस पर रखकर घी गर्म करें। इसमें आटा डालकर मध्यम आंच पर भूनें। आटा जले न इसलिए इसे लगातार चलाते रहें। आटे को हल्का ब्राउन होने तक भुनें। इसके बाद आटे में गोंद, काजू, बादाम और तरबूज के बीज डालकर गैस बंद कर दें। फिर इस मिश्रण को कढ़ाई से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रखें। अब आटा और गोंद के मिश्रण में करारा (पिसी चीनी) मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण के गोल-गोल लड्डू बनाएं प्लेट में रखें। लीजिए तैयार हो गए टेस्टी और हेल्दी गोंद के लड्डू।

LIVE TV