देश

ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के लिए जताया आभार

ईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति पर भारत सरकार और भारतीय जनता का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद व्यक्त किया है। ईरानी दूतावास ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत द्वारा दिखाई गई संवेदना और सम्मान को ईरान की जनता कभी नहीं भूलेगी।

भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने तेहरान में समारोह में भाग लिया। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईरान ने इसे दोनों देशों के बीच दशकों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों की मजबूती का प्रतीक बताया है। ईरानी पक्ष का कहना है कि भारत की यह भागीदारी दोनों देशों की मित्रता को और नई मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button