MS Dhoni के IPL से संन्यास पर मिले बड़े संकेत, इस दिग्गज ने किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं अब उनके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट की खबरें आ रही हैं। जिसपर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने प्रतिक्रिया दी है।

IPL 2021: CSK CEO declares, 'Dhoni can play for CSK for another 2 years'

ब्रैड हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी को लेकर कहा है कि धोनी ढलती उम्र के साथ अपनी धार खो रहे हैं। KKR के खिलाफ वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर उनका आउट होना इसका बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है धोनी इस साल के अंत तक IPL को अलविदा कह देंगे। ब्रैड हॉग ने कहा, जिस तरह से वो चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए उससे जाहिर होता है कि उनकी धार अब कुंद पड़ रही है। उनके बल्ले और पैड के बीच बड़ा गैप था। उनके आउट होने के तरीके पर उनकी 40 साल की उम्र का प्रभाव साफ दिख रहा था। हालांकि, उनकी कीपिंग अब भी कमाल की है।

ब्रैड हॉग ने आईपीएल 2020 के लिए चुनी अपनी पंसदीदा प्लेइंग XI, धोनी-डी  विलियर्स को नहीं दी जगह - Fomer bowler brad hogg names kane williamson as  the captain of his ipl

इसी के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी के मेंटॉर बनाए जाने पर ब्रैड हॉग ने कहा, मुझे लगता है कि वो जल्दी ही मैनेजमेंट वाले रोल में दिख सकते हैं। इसके अलावा आने वाले समय में वे CSK के हेड कोच भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा, धोनी के मैनेजमेंट वाले रोल में आने या वो CSK में स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मिलकर युवाओं को और ज्यादा निखार सकते हैं। इसके अलावा वो टीम के लिए बेहतर रणनीति भी तैयार कर सकते हैं।

LIVE TV