हॉकी एशिया कप : बॉलीवुड हस्तियों ने की भारतीय महिला टीम की प्रशंसा

महिला हॉकीमुंबई। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और अनिल कपूर सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला एशिया कप जीतने पर बधाई देते हुए उनकी सराहना की। भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को काकामिगाहारा (जापान) में महिला एशिया कप के फाइनल में चीन को मात देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

तिरुवनंतपुरम टी-20 : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली सीरीज जीतने पर होंगी टीम इंडिया की निगाहें

इस जीत की बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “भारत एशिया कप हॉकी में चीन को हरा चैंपियन बना। बधाई। आपने हमें गर्व से भर दिया।”

अनुपम खेर ने लिखा, “बधाई। नीला सुंदर है। जय हो। भारतीय  हॉकी टीम ने 13 साल बाद एशिया कप जीत लिया।”

अनिल कपूर ने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय गर्व। एशिया कप 2017 जीतने के लिए हमारी लड़कियों को बधाई।”

अंडर-17 विश्व कप के सफल आयोजन पर FIFA ने भारत को सराहा

शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “महिला हॉकी टीम को बधाई। आप आगे बढ़ें। गर्व का पल।”

अदनान सामी ने भी ट्वीट कर कहा, “महिला एशिया कप 2017 जीतने पर हमारी महिला हॉकी टीम को बधाई।”

यानी गौतम ने भी महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा, “उपलब्धि, सम्मान। हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने इन शब्दों को हमारे लिए परिभाषित किया।”

LIVE TV