Tamilnadu: IAF अधिकारी हुआ गिरफ्तार, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

तमिलनाडु में एक महिला अधिकारी  ने भारतीय वायु सेना के अधिकारी के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं। जिसके बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।  गिरफ्तार आरोपी का नाम अमितेश बताया जा रहा हैं। जिसकी उम्र 26 साल हैं, वहीं महिला की उम्र 27 साल बताई जा रही हैं।

महिला ने बताया कि खेल के दौरान उसे चोट लग गई थी। जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली  गई, सोने से पहले उसने कुछ दवाईयां खाई थी। जब वह उठी तो उसे आभास हुआ की, उसके साथ यौन शोषण हुआ हैं। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत भारतीय वायुसेना के अधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो, महिला ने पुलिस  में मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया।

पुलिस ने बताया कि महिला अफसर ने भारतीय वायु सेना में इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन  मामले पर  किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस  में रिर्पोट दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तिरुपुर जिले के उदुमलपेट का रहने वाला हैं।

LIVE TV