पैरा-एशियाई खेल में 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीत कर भारत ने रौशन किया नाम

जकार्ता| भारत को यहां जारी 2018 पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं। भारत को भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है। इसके अलावा, उसे गोला फेंक स्पर्धा में भी कांस्य पदक मिला है।

 भारत को यहां जारी 2018 पैरा-एशियाई खेलों

सुंदर सिंह ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल छह प्रयासों में से पांचवें प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61.33 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: योगी-शाह के इस प्लान से ध्वसत हो जायेगा ममता का किला, 2019 में पश्चिम बंगाल पर होगा बीजेपी का राज

इसी स्पर्धा में रिकु ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 60.92 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक हासिल हुआ।

भारत के एक अन्य एथलीट टेक चंद ने गोला फेंक स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने 8.85 मीटर की दूरी तय करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

LIVE TV