पोलियो के बाद इस बीमारी से लड़ेगा भारत, शुरू किया अभियान

रिपोर्ट- अखिल टोन्डर 

मुंगेली। भारत मे उबेला व खसरा के वायरस को रोकने के लिये 1 साल से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। भारत मे पोलियो बीमारी को भगाने के बाद अब सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारी मिसल्स और रूबेला को जड़ से खत्म करने के लिए अगले महीने से जिले में मिसल्स, रूबेला वेक्सीन कैम्पेन लगाया जाएगा।

विशेष अभियान

अभियान के लिए आज मुंगेली कलेक्टरेट के मनियारी सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता आयोजित कर उक्त बीमारी व टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके लिए मुंगेली के 254529 बच्चों को टिका लगाया जाएगा, जो 0-15 आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित किया गया है।

जिसके लिए  सरकारी अस्पताल, सरकारी व प्राइवेट स्कूल के साथ ही घुमंतू बच्चों व मजदूरी करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए मोबाइल वेक्सीन के द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए मुंगेली, लोरमी और पथरिया ब्लाक में चिन्हित जगहों पर टीकाकरण की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़े: गोंडा में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, एनजीटी ने लगाया 212 करोड़ का जुर्माना

इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगो के साथ ही जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्था को भी जनजागृति के लिए जोड़ा जाएगा। आज के इस पत्रकार वार्ता में कलेक्टर डोमन सिंह, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी जी. आर. धृतलहरे, जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी उत्कर्ष तिवारी, डब्लूएचओ के डॉक्टर प्रकाश उपस्थित रहे।

LIVE TV