India COVID19 : नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा 24 घंटे में 3,403 की गई जान

भारत में कोरोना के 91,702 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हो गई है। वहीं 3,403 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 है। जबकि 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई है। देश में सक्रिय मामलों की बता करें तो अब कुल मामलों की संख्या 11,21,671 है।

इसी के साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज चौथे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है।

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,42,42,384 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

LIVE TV