न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बेवन कांगडॉन के निधन से क्रिकेट जगत में शोक

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया पर पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान बेवन कांगडॉन का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। न्यूजीलैंड के लिए 61 टेस्ट खेलने वाले कांगडॉन काफी समय से बीमार थे। 11 फरवरी को उनका 80वां जन्मदिन था। कांगडॉन ने 1965 में टेस्ट पदार्पण किया था। वह 13 साल तक अपने देश के लिए खेले और सात शतकों की मदद से कुल 3448 रन बनाए।

बेवन कांगडॉन
कांगडॉन ने 17 टेस्ट मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की। इनमें से सिर्फ एक में कीवी टीम को जीत मिली लेकिन वह जीत ऐतिहासिक थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1973 में ट्रेंट ब्रिज और लॉर्ड्स मैदान पर लगातार दो शतक जड़े थे।

मार्च 1974 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराते हुए उसके खिलाफ पहली जीत दर्ज की। कांगडॉन एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 59 विकेट भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें :-अफ्रीका पर टूटेगा गब्बर का कहर, मैच से पहले ही पक्की हुई सेंचुरी

वनडे क्रिकेट में भी कांगडॉन का रिकार्ड काफी सराहनीय रहा है। 11 वनडे मैचों में कांगडॉन ने उन्होंने इन मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया और 338 रन बनाए।

कांगडॉन की पहचान न्यूजीलैंड के सर्वकालिक महान हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक रूप में रही है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष डेविड व्हाइट ने कहा, “न्यूजीलैंड ने जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बाननी शुरू की थी तब कोंगडॉन आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर नई पहचान दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है।”

कांगडॉन अपने पीछे पत्नी शिरले, बेटी अली और सैंडी को छोड़ गए हैं।

LIVE TV