
लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस ने हत्या कर दी। इसके बाद वह घर जाकर अपनी बहन शीबा बाजपेई को भी गोली मार दी और खुद को गोली मारकर जान दे दी।
दिव्या मिश्रा आलमबाग में रहती थीं। करीब दोपहर 12 बजे मानस ने उन्हें फोन कर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बुलाया। थोड़ी बातचीत के बाद गोली मारकर वह फरार हो गया। आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग पहुंचे तथा महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद मानस सीधे अपने किराए के घर (हुसड़िया चौराहे के पास) पहुंचा। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश के अनुसार करीब 12:30 बजे वह पसीने से भीगे हुए आए और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। पता चला कि उन्होंने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। मानस एसबीआई बैंक में काम करते थे। उनके माता-पिता नहीं हैं और बहन उनके साथ रहती थी।
घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।



