दिल्ली के किराड़ी में घर बने नर्क, निगम पार्षद और विधायक मढ़ रहे हैं एक दूसरे पर आरोप।

दिल्ली के किराड़ी में घर बने नर्क, ना सरकार को चिंता, ना एमसीडी को कोई फिक्र। निगम पार्षद और विधायक मढ़ रहे हैं एक दूसरे पर आरोप।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार

दिल्ली। दिल्ली में पिछले करीब 15 दिन पहले हुई जबरदस्त बरसात के बाद दिल्ली पानी पानी हो गयी थी। लेकिन अगर हम आपको दिल्ली की एक ऐसी तस्वीरे दिखाए जहां आज भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। तो शायद ही आपको यकीन हो। लेकिन ये सच है। दिल्ली का किराड़ी इलाके में आज भी पानी सड़को, गलियों और घरों तक मे अब भी भरा पड़ा है।

दिल्ली के किराड़ी में घर बने नर्क, निगम पार्षद और विधायक मढ़ रहे हैं एक दूसरे पर आरोप।

पानी में डूबे घरों की ये तस्वीरे दिल्ली के किराड़ी इलाके की है। जहां लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। तस्वीरें देखकर आपको अपनी आखों पर शायद यकिन नहीं होगा। स्मार्ट सिटी का दम भरने वाली दिल्ली की ऐसी बदसूरत तस्वीर शायद ही आपने देखी हो। पिछले करीब 15-16 दिनों से गलियों, नालियों और घरों में भरा गंदा बदबूदार पानी। घर से निकलने के लिए स्थानीय लोग नाव तक का प्रयोग कर रहे हैं। यहाँ लोगो के लिए रहना जहर पीने से कम नहीं हैं। ऐसे माहौल में किसी का जीना तो दूर रहना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगो का आरोप है कि ऐसे नरकिय जीवन पर ना तो इलाके के विधायक जी का साथ मिल रहा है और ना ही एमसीडी कोई सुध ले रही हैं।

तस्वीरें इतनी भयानक है कि कोई भी दाँतो तले उंगली दबा ले। यहाँ हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों के घरों के अंदर पानी घूस चुका है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। नजारा देखकर ऐसा लग रहा है कि लोग घरों में नही बल्कि नाले नालियों में रहे रहे हों। स्थानीय लोग चंदा इक्ट्टा कर मोटर पम्प से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पानी इतना ज्यादा हैं कि बिना प्रशासन की मदद से पानी नहीं निकला जा सकता। क्योंकि यहां पानी की निकासी है ही नही।

delhi3
वही इस पूरे मामले पर किराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज झा ने सारा ठिकरा एमसीडी पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गालियों में पानी निकाल ने का काम mcd का है, फिर भी विधायक होने के नाते हमने अपनी तरफ से 17 पम्प लगवा रखे हैं। और जिले के DM और अन्य संबंधित आदिकरियों के साथ प्रभावित इलाके का दौरा भी किया और रिलीफ कैम्प लगाया साथ ही लोगो को खाना-पानी व दवाईयां आदि मुहैया कराई। पर MCD अपनी जिम्मेदारी से भाग रहीं है। और जैसे ही पानी हट जाएगा सीवर का काम भी तुरन्त शुरू हो जाएगा।


इसी मुद्दे पर जब हमने इलाके की BJP निगम पार्षद पूनम झा और BJP ने से ही पूर्व विधायक अनिल झा से इस विषय मे बात करनी चाही तो वो केमरे पर तो उपलब्ध नही हो पाए, लेकिन उन्होंने फोन पर अपनी बात रखते हुए बताया कि हमने भी यहां करीब 20 पम्प लगवा रखे हैं। भोजन पानी की व्यवस्था की है। और जनता की आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुँचा रहे हैं। लेकिन MCD के पास न तो पूरा फंड है और संसाधनो की भी काफी कमी हैं। जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ दिल्ली सरकार है।

यह भी पढ़े: इलाहाबाद विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव 5 अक्टूबर को, प्रत्याशियों के पोस्टर से पटा परिसर

अब यहां स्थानीय लोगो का सब्र का बांध टूट चुका का है और वो नेताओ को जमकर खरी खोटी सुनाकर कोस रहे हैं। और स्थानीय नेताओ के प्रति आक्रोशित हैं। गंदे पानी में रहने से बच्चों और बुढ़ो को कई तरह की बीमारियां अपने चपेट में ले रही है। साथ ही मच्छर पनप रहे हैं, गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अगर जल्द से जल्द इलाके से पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई.. तो स्थानीय लोगों का गुस्सा आंदोलन में बदल सकता है… ऐसा लगता है कि प्रशासन शायद यहाँ लोगो के मरने का इंतेजार कर है।

बरहाल एक बात तो साफ है कि स्थानीय विधायक और निगम पार्षद की इस आपसी खींचतान में अगर कोई पिस रहा है तो वो है यहां की आम जनता है। जो चुनावो में अपना कीमती वोट एक आम आदमी को देकर खास बना देती है फिर भी सत्ता के नशे में चूर नेता ने जाने क्यों जनता की परेशानियों को भी देख कर अनदेखा करते हैं।

LIVE TV