
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा से करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और उम्मीदवारों को साफ संदेश दिया है।
कलिघाट स्थित अपने आवास पर उम्मीदवारों की बैठक में ममता ने कहा, “जो लोग पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। मुझे कोई समस्या नहीं है। मैं पार्टी को फिर से नई शुरुआत से खड़ी करूंगी।”
उन्होंने बचे हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि क्षतिग्रस्त पार्टी दफ्तरों की मरम्मत करें, उन्हें रंग-रोगन कर फिर से खोलें। ममता ने कहा, “जरूरत पड़ी तो मैं खुद पेंट कर दूंगी। तृणमूल कभी झुकेगी नहीं। जनादेश लूटा गया है।”
बैठक में TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।
चुनावी नतीजे
TMC को 293 सीटों में से सिर्फ 80 पर जीत मिली, जबकि 2016 और 2021 में पार्टी ने 215 सीटें जीती थीं। खुद ममता बनर्जी भी अपने गढ़ भबानीपुर से हार गईं।



