रात में सोते वक्त आते हैं बुरे सपने तो इस मंत्र का 108 बार करें जाप

सपने देखना किसे अच्छा नहीं लगता है। लेकिन किसी को अच्छे सपने आते हैं तो किसी को बुरे। बुरे सपने इतने बुरे होते हैं कि उनको देखने के बाद अचानक से आंख खुल जाती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि ग्रहों के दोष या कोई नेगेटिव एनर्जी। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं।

सपने

रात में सोने से पहले हनुमान जी का यह मंत्र हं हनुमंते नम: का जाप करने से सपने में आने वाले डर से छुटकारा मिल जाएगा।

इस मंत्र के प्रभाव से ग्रहों के दोष और नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव भी खत्म हो सकता है।

रात को सोने से पहले हाथ-पैर अच्छे से धोकर कुश के आसन पर बैठ जाएं। आसन पर बैठने से पहले मन को एकाग्र करना जरूरी है।

इस मंत्र का जाप जोर से बोलकर न करें। मन ही मन इस मंत्र का जाप करें। कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करना ही उचित है।

इसके बाद अपने बिस्तर पर जाकर सो जाएं और मन में किसी प्रकार के विचार न आने दें।

खुद को नेगेटिव सोच से निकाल कर सकारात्मक सोच का विस्तार करिए।

जितना हो सके खुद को सोने से पहले शांत रखें।

अगर आपके मन में नेगेटिव विचार आते रहेंगे तो आपकी समस्या का समाधान करने में समय लग सकता है।

इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको रात में बुरे सपने नहीं आएंगे।

 

 

LIVE TV