ICSE Results 2022- पुणे के सेंट मैरी स्कूल की हरगुन कौर मथारू बनी All-India topper

pragya mishra

ICSE Results 2022-हरगुन कौर मथारू ने आईसीएसई (10वीं) बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉप किया है।कुल चार छात्र 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ ( top rank )शीर्ष रैंक हासिल किया हैं। तीन अन्य छात्र भी देश भर में शीर्ष 110 छात्रों की सूची में हैं।

बता दें कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट( Council for the Indian School Certificate)  एग्जामिनेशन ने कल यानि 17 जुलाई को ICSE 10वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया बोर्ड ने CISCE परिणाम 2022 10वीं आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा प्राधिकरण ने परिणाम के साथ ICSE कक्षा 10 के टॉपर्स 2022 भी जारी किए हैं। कुल चार छात्र 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष रैंक साझा करते हैं। 99.6 फीसदी के साथ कुल 34 दूसरे स्थान पर हैं। ICSE टॉपर्स 2022 सूची में अन्य विवरणों के साथ छात्रों का नाम, उच्चतम अंक प्राप्त, रैंक, स्कूल जैसे विवरण शामिल हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के 245 स्कूलों के कुल 26,083 छात्र भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 14,122 लड़के और 11,961 लड़कियां शामिल थीं।लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, पास प्रतिशत है : 100.00%।लड़कों ने 99.99% पास प्रतिशत हासिल किया है (1 लड़का असफल रहा)।ICSE परीक्षा 61 लिखित विषयों में आयोजित की गई है, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं हैं और नौ विदेशी भाषाएं और एक शास्त्रीय भाषा है।

 

LIVE TV