आइसक्रीम बनाएगी आपकी हड्डियों को मजबूत, जानिए इसके फायदे

आज तक आपने केवल यही सुना होगा कि आइसक्रीम खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में यह आपकी सेहत के लिए अच्छी भी होती है। अलग-अलग फ्लेवर में मौजूद आइसक्रीम हमारी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होती है। आइसक्रीम डेयरी प्रोडक्ट होता है, इसलिए इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनके सेवन से आपका शरीर स्वस्थ बन सकता है। इसमें विटामिन और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आइए जानते है आइसक्रीम के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

हड्डियां को मजबूत बनाती है
डेयरी प्रोडक्ट में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। शरीर में थकान को कम करने के लिए कैल्शियम की जरूरत रहती है। शरीर में मौजूद 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों में मौजूद होता है। ऐसे में डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से हमारे शरीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा बनी रहती है। रोजाना दूध से बनी आइस्क्रीम का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम जाता है।


स्किन के लिए लाभदायक

आइसक्रीम प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है क्योकि इसे दूध से बनाया जाता है। प्रोटीन शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे हड्डियां, मांपेशियां, खून और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन के सेवन से ऊतक और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हमारे नाखून और बाल भी प्रोटीन से ही बने होते हैं।


रोग-प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ाता है
आइसक्रीम में विटामिन ए, बी-2 और बी-12 मौजूद होता है। विटामिन ए आपकी स्किन, हड्डियों और इम्यूनिटी सिस्टम की क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी भी तेज होती है। विटामिन बी-2 और बी-12 मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने का काम करता है और बी-12 वजन घटाने में सहायक होता है। अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो आप आइसक्रीम खाकर विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू नुस्ख़े, पढ़ें पूरी ख़बर

LIVE TV