इन 11 सवालों ने इस प्रेग्नेंट महिला को बनाया IAS टॉपर

IAS का इंटरव्यूनई दिल्ली। सर्वोच्च सिविल सर्विसेस परीक्षा को पास कर पाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अकसर जब भी कोई आईएस बनने की बात करता है तो लोग उसे इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के किस्से सूना कर डराते हैं। कई बार तो अभ्यर्थी डर भी जाता है जिसकी वजह से उसका इंटरव्यू खराब भी हो जाता है। पर क्या वाकई में IAS का इंटरव्यू बेहद कठिन होता है? इस बात की सच्चाई आज हम आपको बताएंगे। दरअसल, हाल ही में यूपीएससी ने आईएस के परिणाम घोषित किए हैं और इस बार की परीक्षा के दौरान इंटरव्यू में पूछे गए सवाल सामने आए हैं।

यूपी के बागपत बड़ौत की 32 साल की डॉ. प्रज्ञा जैन ने वो कारनामा कर दिया है जो हर छात्र का एक सपना होता है। बेटी के जन्म के डेढ़ महीने बाद ही उन्होंने देश की सर्वोच्च सिविल सर्विसेस परीक्षा में 194वीं रैंक हासिल कर ली। डॉ। प्रज्ञा जैन को बचपन से पढ़ाई में काफी रुचि रही है। उन्होंने बागपत के बड़ौत से ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

प्रज्ञा जैन ने नेहरू होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज दिल्ली से होम्योपैथी में डॉक्टर की डिग्री हासिल की है। वह 10वीं में अपने जिले की टॉपर और ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। उनके पिता डॉ। पद्म जैन और भाई डॉ। वैभव जैन भी डॉक्टर हैं और एक ही जगह प्रैक्टिस करते हैं।

डॉ। प्रज्ञा के पति विनीत जैन बैंक ऑफ बड़ौदा में चीफ मैनेजर हैं और गुजरात के गांधीनगर में कार्यरत हैं। उनके ससुर सुदर्शन जैन भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाहदरा दिल्ली में कार्यरत हैं। डॉ। प्रज्ञा भी नवीन शाहदरा में अपना क्लीनिक चलाती हैं।

यह भी पढ़ें : CBSC 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्‍ट

एक वेब पोर्टल से ख़ास बातचीत में डॉ। प्रज्ञा जैन ने कहा की “साक्षात्कार के दौरान मैं प्रेग्नेंट थी। जब मैं साक्षात्कार के लिए गई तो मैं ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी इसलिए मैंने बोर्ड सदस्यों से आग्रह किया था कि मुझसे पहले ही साक्षात्कार कर लिया जाए। डॉक्टरों ने मुझे बैठने के लिए भी मना कर रखा था।’

यूपीएससी साक्षात्कार में 6-6 छात्रों का ग्रुप होता है और प्रज्ञा का ग्रुप सबसे आखिरी नंबर पर था। प्रज्ञा ने बताया कि उनके अनुरोध को बोर्ड के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया और ग्रुप के और छात्रों से पहले ही बुला लिया।

प्रज्ञा जैन बताती हैं कि यूपीएससी के चेयरमैन सहित पांच लोगों के पैनल्स ने उनका साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार लगभग 35 मिनट तक चला।

डॉ. प्रज्ञा जैन ने साक्षात्कार में पूछे गए कुछ सवाल

IAS का इंटरव्यू

सवाल- होम्योपैथी की खोज कैसे हुई। होम्योपैथी किस तरह काम करती है?

जवाब- मैंने होम्योपैथी के मुलभूत सिद्धांतों के बारे में बोर्ड सदस्यों को बताया और सीसीआरएच की वेबसाइट पर दी गई रिसर्च के बारे में बताया।

 

सवाल- किसी एक भ्रष्ट नेता का नाम बताइए?

जवाब- सद्दाम हुसैन

 

सवाल- देश में अभी तक महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं मिल सका है?

जवाब- कुछ राजनीतिक दलों के कारण अभी तक महिलाओं को आरक्षण नहीं मिल पाया है। नेता नहीं चाहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण मिले इसीलिए वो लोग अलग-अलग मुद्दे बनाकर बिल को लटका देते हैं।

 

सवाल- एक नेता में क्या गुण होने चाहिए?

जवाब- ईमानदारी, सच्चाई और लोगों के दुख-दर्द समझने की काबिलियत होने चाहिए।

 

सवाल- पंचशील के बारे में आप क्या जानते और समझते हैं?

जवाब- पंचशील सिद्धांत की शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा की गई। जिसमे पड़ोसी देश के साथ सद्भावना का व्यवहार रखना चाहिए।

 

सवाल- कॉमनवेल्थ ऑफ नेशनंस क्या है?

जवाब- कॉमनवेल्थ ऑफ नेशनंस वो राष्ट्र है जो कभी ब्रिटिश सरकार की हुकूमत का हिस्सा रहा है।

 

सवाल- ‘उड़ान’ स्कीम के बारे में विस्तार से बताइए? आज का अखबार पढ़ा है?

जवाब- ‘उड़ान’ सरकार द्वारा लांच की गई एक स्कीम है। हवाई यात्रा सेवा में हवाई टिकट सस्ते उपलब्ध होते हैं। एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने हिमाचल में इस योजना की शुरुआत की थी।

 

सवाल- सिगरेट के पैकेट पर डरावनी तस्वीर लगाने से क्या फायदा होता है?

जवाब- सिगरेट के पैकेट पर डरावनी तस्वीर लगाने से लोगों को उससे होने वाली बीमारियों के विकराल रूप के बारे में आगाह किया जाता है ताकि वो ये आदत छोड़ सके।

 

सवाल- होम्योपैथी से किसी की सिगरेट की आदत छुड़वाई जा सकती है और वो कैसे है?

जवाब- हां, होम्योपैथी से सिगरेट की आदत छुड़वाई जा सकती है। दवा लगातार खानी पड़ती है साथ ही एयर स्ट्रोंग विलपॉवर चाहिए।

 

सवाल- जैनिज्म और बौद्धिज्म में क्या अंतर है?

जवाब- जैनिज्म तपस्या और त्याग का मार्ग दिखाता है जबकि, बौद्धिज्म मध्य मार्ग में विश्वास रखता है।

 

सवाल- जरदोजी क्या होता है? कलमकारी क्या होता है?

जवाब- कपड़े के ऊपर सोने-चांदी के तार से काम किए जाते हैं। लखनऊ और बंगाल में इस तरह के काम काफी होते हैं।

 

इसके अलावा मुझसे मेरे मेडिकल बैकग्राउंड से संबंधित सवाल पूछे गए। वायरस-बैक्टीरीया आदि से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए। बैक्टीरीया के बारे में, खाने को डाइट के बारे में, कौन सी मच्छर क्या-क्या बीमारियां करती है। कुल मिलाकर काफी हार्डकोर बायोलॉजी से सवाल पूछे गए थे।

डॉ प्रज्ञा जैन पीएम मोदी से काफी प्रभावित हैं। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ प्रोग्राम से भी काफी प्रभावित हैं। भविष्य में अगर दिल्ली में काम करने का मौका मिलेगा तो कुछ नए आइडिया को जनता के बीच लाने की बात वह करती हैं।

LIVE TV