देश

तेलंगाना में पति की हत्या: बीमा के लालच में पत्नी और प्रेमी ने की निर्मम हत्या, सड़क हादसे का बनाया था प्लान

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के मारकल गांव में एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला ने अपने चार साल पुराने अवैध संबंध और पति के इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना का विवरण
22 मई को कांचरला रेणुका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति कांचरला राजायाह (45) खेत जाते समय सड़क दुर्घटना में मर गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत किसी एक्सीडेंट से नहीं, बल्कि भारी वस्तु से किए गए हमले से हुई थी।

पुलिस जांच
डीएसपी श्रीनिवास राव की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रेणुका के प्रेमी गंगाशेखर (37) तक पहुंची। पूछताछ में गंगाशेखर ने कबूल किया कि उसने राजायाह को शराब पिलाकर सुनसान जगह ले जाया और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

दोनों आरोपी पति के इंश्योरेंस की रकम हड़पने और अवैध संबंध को जारी रखने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड और बाइक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button