
बॉलीवुड की तेजतर्रार एक्ट्रेस काजोल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं, काजोल ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। काजोल अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर अभी भी राज कर रही हैं।

बता दें कि काजोल फिल्मी परिवार उनकी मां का नाम तनुजा है, जो अपने जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। हालांकि काजोल और शाहरुख की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया गया था। लेकिन उन्होंने अजय देवगन से शादी कर ली। अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल को उनके जन्मदिन पर विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।

अजय देवगन ट्विटर पर वीडियो शेयर किया
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने काजोल को बर्थडे विश किया था। दोपहर ठीक 12 बजे अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो एक्ट्रेस काजोल की तस्वीरों से बनाया गया है। वीडियो की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। वीडियो में दिख रहा है कि काजोल को अजय देवगन के मोबाइल पर कॉल आ रही है। ऐसे में अचानक काजोल की कई तस्वीरें सामने आने लगीं, इस तस्वीर में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उसने लाल थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है ।




