तपती गर्मी में इस पेय पदार्थ से मिलेगी राहत, सेहत भी रहेगी बरकरार

गर्मियों का मौसम आते-आते मन और दिल को तरोतजा करने वाला जलजीरा पानी लोगों के बीच काफी फेमस है। इसका सेवन करने से शरीर रिफ्रेश हो जाता है जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। जलजीरे के स्वाद को बढ़ाने के लिए और भी कई चीजें मिलाई जाती हैं। जलजीरे के सेवन से शरीर को कई फायदे भी होते हैं। यह आपकी अच्छी सेहत बरकरार रखने में काफी मदद करता है। आइये जानते हैं जीरा पानी पीने के फायदों के बारे में।

जलजीरा

वजन कम

जलजीरा पानी कम फैट वाला पेय पदार्थ है। इसका रोज सेवन वजन कम करने वालों के लिए फायदे का सबस होगा । क्योंकि इसमें ऊजा देने के साथ-साथ कम  कैलोरी होती है। इसलिए गर्मियों के दिनों में इसका रोज सेवन करना चाहिए।

शरीर को ठंडा रखता है

जलजीरे का सेवन गर्मियों के दिनों में पानी की कमी को पूरा करता है। शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेट भी करता है। जलजीरा प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। इसलिए ये शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा भी करता है। इसके साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट फ्लूइड को संतुलित रखता है।

पाचन

जलजीरे में काला नमक मिलाने से यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है। जीरा भी पाचन की क्रिया को बूस्ट करता है और एसिडिटी जी जलने की समस्या से राहत दिलाता है। गर्मियों में पाचन की समस्या को दूर करने के लिए जलजीरे का सेवन करते हैं। इसमें मौजूद पुदीना, धनिया और अदरक में पाचन को बेहतर बनाने के गुण होते हैं।

भूख को बढ़ाता है

जीरे के पानी में एरोमैटिक ऑयल भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो इंसान की भूख बढ़ाने में मदद करता है। गर्मियों के दिनों में ज्यादातर सभी को भूख कम लगती है। लेकिन फिर भी थोड़ा थोड़ा तो खाना ही चाहिए। जीरे के पानी के सेवन से आपकी भूख बढ़ेगी और शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते रहेगे।

हानिकारक पदार्थ शरीर के बाहर

ठंडा जलजीरा शरीर को साफ रखने में भी मदद करता है। जलजीरा में मौजूद धनिया,अदरक और काला नमक शरीर से हानिकारक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर भी बनाता है।

LIVE TV