
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार (25 मई) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 700-800 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक सतारा जिले के बताए जा रहे हैं।
गाड़ी सतारा जिले के असगांव गांव की थी और कोंकण से सतारा की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 2:45 बजे यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया। खाई की गहराई के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं, जबकि बाकी शवों की तलाश जारी है।



