Honda की सेडान Civic 2019 की बुकिंग हुई शुरू, कीमत 16 से 22 लाख रूपये के बीच..

Honda की फ्लैगशिप मिड साइज सेडान Civic फऱवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

वहीं होंडा ने लॉन्चिंग से पहले ही लेकिन इसकी बुकिंग भी शुरू तक दी है। सिविक को पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।

इससे पहले साल 2013 में होंडा ने सिविक को बंद कर दिया था।

 Civic 2019
सिविक होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और अब तक इसके 170 देशों में 24 मीलियन से ज्याहा ग्राहक हैं।

होंडा ने 2018 के इंडियन ऑटो एक्सपो में तीन मॉडल्स दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज, पांचवी पीढ़ी की होंडा सीआरवी और 10वीं पीढ़ी की होंडा सिविक की लॉन्चिंग का ऐलान किया था।

इसमें से अमेज और सीआरवी पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं होंडा सिविक की लॉन्चिंग जल्द ही होनी है।

होंडा डीलरों ने 51 हजार रुपए में सिविक की बुकिंग शुरू कर दी है। सिविक होंडा सिटी और होंडा अकॉर्ड के बीच की गाड़ी है।

जानिए दुनियाभर में कैंसर से मरने वाली महिलाओं का चौथा सबसे बड़ा कारण… 

कीमतों की बात करें, तो सिविक पुराने म़ॉडल्स के मुकाबले महंगी हो सकती है।

उम्मीद जताई जा रही है कि सिविक की एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख से 22 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

सिविक की टक्कर स्कोडो ऑक्टोविया, हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला से है।

टोयोटा भी नेक्सट जेनरेशन कोरोला को अगले साल तक लॉन्च करने की योजना बना रही है, तो वहीं हुंडई भी इस साल एलांट्रा का फेसलिफ्ट लाने वाली है।

LIVE TV