वास्तु दोष को दूर करेगा ये खास यंत्र, नहीं करने होंगे घर में कोई बदलाव

वास्तु दोषवास्तुदोष निवारक यंत्र की तस्वीर बनाकर पूजा स्थल पर स्थापित करते हैं तो शीघ्र ही आपको इसके चमत्कारिक लाभ दिखने को मिलेंगे। अगर किसी कारण वस स्थान निर्माण में वास्तु दोष उत्पन्न होता है तो वास्तु देवता को प्रसन्न एवं सन्तुष्ट करने के लिए अनेक उपाय किये जाते हैं। जिनमें वास्तु यंत्र सरल एवं अधिक उपयोगी है इस यंत्र को स्थापित करने से वास्तु दोष का निवारण होता हैं।

यह भी पढ़ें:- वास्तु के अनुसार घर में जरुर लगाये गुलाब का फूल, वरना जीवन में आएगा भूचाल

वास्तु और फेंग शुई के प्रचार ने लोगों को वास्तु दोष के प्रति बेहद जागरुक बना दिया है। हालांकि लोगों की जागरुकता कई बार अंधविश्वास का रूप ले लेती है जिसका ठग और धूर्त लोग फायदा उठाते हैं। लेकिन वास्तु दोष को खत्म करने के लिए शास्त्रों में एक बेहद आसान उपाय के बारें में बताया गया है जो है वास्तु दोष निवारक यंत्र की स्थापना और पूजा करना।

1- वास्तु दोष निवारक यंत्र को आप सादे कागज, भोजपत्र या तांबे-चांदी आदि धातु पर बनवा कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

2- इसकी स्थापना के लिए विशेष पूजा की भी आवश्यकता नहीं होती।

3-“ॐ आं ह्रीं क्रों कूर्मासनाय नम:” मंत्र का 21 बार जाप करें।

4-फिर पंचामृत और गंगाजल से यंत्र को शुद्ध कर पीले या भगवे रंग के कपड़े में लपेट कर घर या मंदिर में स्थापित कर दें।

इस यंत्र के प्रभाव से घर, ऑफिस या दुकान में अगर वास्तु दोष होगा तो वह स्वत: ही समाप्त हो जाएगा।

 

LIVE TV