सास के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राजनाथ सिंह, पंकज ने दिया नानी को कन्धा

अमित सिंह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपनी सास समुद्री देवी को अंतिम विदाई देने वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर एक घंटें से ज्यादा वक्त बिताया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह

शवयात्रा में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह ने अपनी नानी को कंधा भी दिया। हालांकि राजनाथ सिंह शवयात्रा में शरीक नहीं हुए, लेकिन मणिकर्णिका घाट पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने शवदाह स्थल पर अपनी सास समुद्री देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए।

इसके बाद वे वहीं स्थित शवयात्रियों के लिए बने विश्राम स्थल पर तब तक वक्त बिताया जब तक उनकी सास को मुखाग्नि नहीं दे दी गई। राजनाथ सिंह की सास को मुख्याग्नि उनके बेटे अशोक सिंह ने दिया।

यह भी पढ़ें:- VIDEO: मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, हर्ष फायरिंग ने ली दूल्हे की जान

इस दौरान देर रात से पूरा सरकारी अमला तैयारियों में जुट गया था। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह कल मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम गए थें। जब उन्हे उनकी सास के निधन का पता चला, तो वहां से सीधे वे बनारस आ गए और बनारस में ही रात्रि विश्राम भी किया।

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी के दावों की पोल खोल रही सूबे की कानून व्यवस्था, दिन दहाड़े भाई-बहन का मर्डर

मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सास समुंद्री देवी का रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे निधन हो गया था। मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब 93 वर्ष की थीं। वे मूलत: गढ़वा के रमना प्रखंड के रहने वाली थीं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV