संगीत सोम बोल-बचन: कहा- ‘मुगलों को मिटाने के लिए फिर से लिखा जाएगा इतिहास’

संगीत सोममेरठ। बीजेपी विधायक संगीत सोम के ताज महल को देश का कलंक बताने पर इनका विरोध शुरू हो गया। सभी ने इसकी आलोचनाएं कीं। जिसपर अब सफाई देते हुए संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने ताज महल नहीं बल्कि मुगलों का इतिहास मिटाने की बात कही थी।

सोम का कथन

विधानसभा सरधना सीट से विधायक ने कहा, ‘कई लोगों को दुख हुआ कि आगरा का ताजमहल ऐतिहासिक धरोहरों की लिस्ट से हटा दिया गया। किस इतिहास की बात कर रहे हैं हम? जिस इंसान ने ताजमहल बनवाया था, उसने अपने पिता को कैद कर लिया था।

वह हिंदुओं को खत्म करना चाहता था, अगर यही इतिहास है, तो यह बहुत दुःखद है, और हम इतिहास बदल डालेंगे। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं।’

राजा अनंगपाल सिंह तोमर की मूर्ति का उद्घाटन

सिसौली गांव में आठवीं शताब्दी के राजा अनंगपाल सिंह तोमर की मूर्ति का उद्घाटन करते हुए सोम ने कहा कि आक्रमणकारियों का इतिहास भारत में चमकाया गया।

सोम ने मुगल काल को कलंक कथा और इतिहास का काला धब्बा बताते हुए कहा कि बाबर, अकबर, औंरगजेब कोई भी हो अब सरकार ऐसे लोगों का इतिहास मिटाने के लिए काम कर रही है।

जानिए… धनतेरस पर खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

अगर इन स्थानों पर रखते हैं जूते-चप्पल, तो सावधान, हो जाएगी जेब खाली

LIVE TV