यूपी विधानसभा में आज बनेगा इतिहास, पक्ष और विपक्ष की महिला विधायक करेंगी आवाज बुलंद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session) चल रहा है, आज एक नया इतिहास रचेगी, विधानसभा में महिला विधायक अपनी आवाज बुलंद करेंगी। दरअसल, बीते दो दिनों में यूपी विधानसभा (UP Assembly) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) पर जमकर जुबानी हमले किए। वही प्रदेश के मुखिया और नेता सदन योगी आदित्यनाथ तथा नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव उनको सुनेंगे, अपनी तरह का ये पहला प्रयास होगा जिसमें सिर्फ महिला विधायकों को ही बोलने का मौका मिलेगा और वो महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दे उठाएंगी।

कम से कम 3 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 8 मिनट तक बोल सकती हैं महिला विधायक

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस दिन के लिए खास तैयारी की है, 19 सितंबर से शुरू हुए मॉनसून सत्र की शुरुआत में ही सभी दलों की महिला विधायकों से इस खास दिन को लेकर चर्चा की गई थी, जिससे सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी इसमें शामिल हो सकें। हर महिला विधायक कम से कम 3 मिनट और ज्यादा से ज्यादा 8 मिनट का समय बोलने के लिए दिया जाएगा, उसमें महिला विधायकों को अपने तय मुद्दे पर बात रखनी होगी।

यूपी ATS को मिली बड़ी सफलता, लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

LIVE TV