( माही )
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी और फायदेमंद माना जाता है। लोगों का मानना है कि दिन में जितना फाइबर निर्मित खाना खाए, उतना ही स्वास्थ्य को अच्छा रखा जा सकता है। फाइबर निर्मित खाना न सिर्फ आपके दिल को मज़बूत रखने में मदद करता है, बल्कि उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक को भी कम करता है। फाइबर वजन को कंट्रोल करने में भी मददगार माना जाता है, तो चलिए जानते हैं फाइबर से भरपूर फूड्स के बारे में।

इन फूड्स को डाइट में करें शामिल
1. केला
केला एक ऐसा फल है जिसे सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. केले को फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। केले में फाइबर के अलावा विटामिन सी, विटामिन बी 6 और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। फाइबर की कमी को दूर करने के लिए आप केले का सेवन कर सकते हैं।

2. नारियल पानी
आप सभी जानते हैं कि गर्मियों के दिनों में नारियल का पानी सेहत के लिए कितना लाभदायक माना जाता है। इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैंग्नीज, ओमेगा-6 फैटी एसिड, फोलेट और सेलेनियम आदि जो शरीर को हेल्दी रखने में काफी मददगार हैं।

3. दाल
प्रोटीन की मात्रा रखने वाली दाल में फाइबर भी होता है। अगर कभी आपका मन सिर्फ दाल खाने का न करें, तो इसे आप सूप या सैलेड में भी डाल सकते हैं। फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाने वाली दाल आपके एनर्जी के लेवल को बढ़ाती है। साथ ही इसकी पेट में पचने की क्रिया भी काफी धीरे होती है, जिससे आपकी एनर्जी लंबे समय तक के लिए बनी रहती हैं।

4. ओट्स
यह, फाइबर लेने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें घुलने वाला और न घुलने वाला दोनों ही तरह का फाइबर होता है। यह सिर्फ नाश्ते में ही नहीं, बल्कि कई तरह से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से आप ओट्स डोसा या उत्तपम भी बना सकते हैं।

5. नट्स
नट्स को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नट्स में बादाम, पिस्ता और अखरोट का सेवन कर फाइबर की कमी को दूर कर पाचन को बेहतर और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। ये कई तरह की बीमारियों को दूर करता हैं।
